फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ के निरीक्षण में दो स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले, वेतन रोका

Wed, 24 Jul 2024 05:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. दिलीप सिंह ने बुधवार को 8.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरगंज पहुंचे। वहां की दयनीय हालत देख नाराजगी व्यक्त की। तैनात एक स्टाॅफ नर्स को छोड़ सभी डाॅक्टर व स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थिति मिले, जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उसके बाद 9.15 बजे पीएचसी पनियरा पहुंचे। यहां दो स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. दिलीप सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरगंज की स्थिति काफी बदहाल मिली। यहां तैनात डाॅक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। सबका वेतन रोका गया है। तैनात डाॅ. वीके यादव व डाॅ. खालिद का स्थानांतरण किया गया है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय से उपस्थित रहने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने पीएचसी पर ओपीडी, स्टोर फार्मेसी, दवा वितरण, उपस्थिति रजिस्टर, पंजीकरण काउंटर, लैब पैथोलॉजी, नेत्र सहायक कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। यहां डाॅ. अनुराग व नेत्र सहायक शैलेंद्र अनुपस्थित मिले। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. शमशाद, डाॅ. अधिदेव कश्यप, डाॅ. सतेंद्र, डाॅ. बकाउल्लाह अंसारी, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें