महराजगंज। पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए एक सप्ताह पहले खुली साइट पर अब तक लगभग 3200 आवेदन हो गए हैं। साइट अभी भी खुली है और छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि कार्यालय से संचालित पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा नौ व 10) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हुई थी। अब तक करीब तीन हजार दो सौ ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। साइट दो सितंबर तक खुली रहेगी। हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करने की तारीख आवेदन पत्र भरने के सात दिन के अंदर और विलंब से आठ नवंबर 2024 तक होगी। विद्यालय आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित 11 जुलाई से 18 नवंबर तक कर सकेंगे। संवाद