सीआरपीएफ जवान के घर चोरी
दो लाख नकदी समेत जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ
फरेंदा (महराजगंज)। महदेवा बुर्जुग में शुक्रवार रात सीआरपीएफ जवान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। नकदी समते लाखो के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
सीआरपीएफ जवान की पत्नी प्रियंका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फरेंदा थानाक्षेत्र के महदेवा बुर्जुग निवासी प्रियंका पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि पति सीआरपीएफ जवान हैं और बाहर रहते हैं। नवरात्र व दशहरे का त्योहार होने के कारण परिवार पुस्तैनी घर अदौराना थाना बृजमनगंज चला गया था। शनिवार को करीब शाम चार बजे घर लौटे तो देखा कि चैनल गेट का ताला टूटा था। घर के सभी सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी व अन्य लॉकर टूटे थे। दो लाख नकदी, जेवरात व लैपटॉप नहीं था। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।