सोबडा गांव के एक घर में चरस बेचने की सूचना पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी म?
- फोटो : MAHARAJGANJ
दस किलो चरस के साथ युवती गिरफ्तार
ठूठीबारी (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के सोबड़ा गांव के एक घर में चरस बेचने की सूचना पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस ने छापा डाला। यहां से दस किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुआ। एक युवती को गिरफ्तार भी किया गया।
ठूठीबारी एसएसबी के एसआई आशीष शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सभा किसुनपुर के टोला सोबड़ा में एक घर में नेपाल से चरस लाकर बिक्री की जाती है। इसके बाद एसएसबी व कोतवाली पुलिस की टीम छापा डालकर प्लास्टिक के बोरे में रखा हुआ दस किलो 370 ग्राम चरस के साथ आरोपित 20 वर्षीय पूजा भारती को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजय दूबे ने बताया कि आरोपित पूजा भारती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।