फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से टहलने निकले युवक को मनबढ़ों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से टहलने निकले युवक को मनबढ़ों ने पीटा
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बुधीरामपुर में रविवार रात टहल रहे एक युवक को मनबढ़ों ने कमरे में खींचकर जमकर पीटा। घायल युवक के परिजनों की सूचना पर सादे वर्दी मे पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भी मनबढ़ों ने दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बुधिरामपुर निवासी हरेंद्र यादव रविवार रात को नहर पर टहलने जा रहा था। वह लाल मोहम्मद के घर के सामने पहुंचा तो कुछ मनबढ़ गालियां देते हुए उसे उस्मान अली के घर में उठा ले गए। वहां कमरे में बंद कर पिटाई की। घायल युवक के अनुसार मनबढ़ों ने उस पर चाकुओं से हमला भी किया। जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद हरेंद्र को उस्मान अली के घर से निकाला गया। सादे वर्दी में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थोड़ी देर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद घायल हरेंद्र को सीएचसी परतावल भिजवाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामला दो पक्षों का होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि बुधिरामपुर निवासी हरेंद्र यादव का गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर गांव के कुछ युवक हरेंद्र यादव को उस्मान अली के घर लेकर चले गए तथा मारापीटा। मामले में हरेंद्र यादव की तहरीर पर आरोपी अली मुहम्मद, सरफराज, युसूफ, जमरूद्दीन, एबरार, सैनुद्दीन, मेहदी हसन नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें