फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर परियोजना के अधिकांश पुलिया का एप्रोच कच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नहर परियोजना की अधिकांश पुलिया का एप्रोच कच्चा
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। पुरंदरपुर क्षेत्र के सरयू नहर पर पुलियों का निर्माण तो हो गया है, लेकिन कई पुलिया का एप्रोच अब तक पक्का नहीं बनाया गया है। जिससे आने जाने में दिक्कत होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिया का एप्रोच पक्का नहीं किया गया तो बरसात में यहां चलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

पुरंदरपुर व लक्ष्मीपुर क्षेत्र से गुजरनेवाली सरयू नहर परियोजना पर सोंधी, कोल्हुआ, गुरचिहा, सोहरवलिया कला, सुधारपुर, धुसवाकला, समेत कई मार्ग पर पुलियों का निर्माण हुआ है, लेकिन उन पुलिया पर पक्की एप्रोच सड़क का काम नहीं हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण अखिलेश, हरिराम यादव, मनोज कुमार, पप्पू यादव, योहब, शब्बीर आदि ने बताया कि नहर बनने से पहले पक्की सड़क ठीक था, लेकिन पुलिया बनने के बाद टूटी पक्की सड़क को ठीक नहीं कराया गया है। पुलिया का अप्रोच उबड़खाबड़ व गड्डे में तब्दील है। जिससे पुलिया पार करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रामनाथ वर्मा, पंचम, श्रीराम, रामनरेश यादव, रामउग्रह यादव, विनोद चौधरी, दीनानाथ, सन्तोष श्रीवास्तव, दिवाकर जायसवाल, ओमप्रकाश चौरसिया, रामनिवास ने बताया कि पुलिया का एप्रोच को पक्का नहीं किया गया तो बरसात में नहर पार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

------------------
नहर पर पुलिया का एप्रोच बन चुका है। अधिकांश पुलिया के दोनों तरफ खड़ंजा लग चुका है। शेष पुलिया के एप्रोच पर खड़ंजा लगाया जा रहा है।
अनीश सोनकर, एसडीओ, सरयू नहर परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें