महराजगंज। सांसदों के निलंबन पर सपाइयों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर बहाली की मांग की। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संसद में विपक्ष के सांसदों का निलंबन जान बूझकर किया गया है। सपा कार्यकर्ता संघर्ष करने को तैयार हैं। सपा नेता सुशील कुमार टिबडेवाल ने कहा कि सांसदों के अलोकतांत्रिक निलंबन के विरोध में सपा व इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी की ओर से घोर निंदा की जाती है। ऐसे में सभी निलंबित सांसदों निलंबन वापस लिया जाए। सपा नेता दिलीप शुक्ला ने कहा कि सपा कार्यकर्ता खामोश नहीं रहेंगे। वर्तमान सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है। विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित कर उनको डराने की कोशिश की जा रही है। जनता यह सब देख रही है। आने वाले दिनों में इसका जवाब देने के लिए जनता तैयार है। इस मौके पर सूरज यादव, समसुद्दीन अली सिद्दकी, गुड्डू यादव, हुसेंद्र यादव मौजूद रहे।