फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क से लेकर सदन तक मिल चलाओ होगा आंदोलन

Fri, 22 Dec 2023 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारतीय किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को कार्यालय पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने की। बैठक में समिति के सदस्यों ने किसानों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जेएचवी शुगर मिल चलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों से किए वादे भूल गई है। क्योंकि, जिले के सिसवा विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसान गन्ना की खेती करते हैं। ऐसे में क्षेत्र के जेएचवी शुगर मिल गडौरा कई वर्षों से बंद है। किसानों की तमाम दुश्वारियों के बाद भी मिल का संचालन नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने किसान विरोधी होने का प्रमाण दे दिया है। अब भारतीय किसान संघर्ष समिति कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर मिल चलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इस दौरान समिति के राम अवध मौर्या, राजाराम साहनी, राम मिलन गुप्ता, धनराज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें