फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1695 परिषदीय विद्यालयों में आज निकलेगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
1695 परिषदीय विद्यालयों से आज निकलेगी रैली
विज्ञापन

महराजगंज। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को जिले के सभी 1,695 परिषदीय विद्यालयों से रैली निकाली जाएगी। रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों को दी गई है।
जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया जा चुका है। अब सभी 1,695 परिषदीय विद्यालय स्तर पर स्कूल में नांमाकन बढ़ाने के लिए रैली निकाली जानी है, जिसमें ग्रामीणों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही विद्यालय स्तर पर दीक्षांत समारोह आयोजित कर नए विद्यार्थियों का कक्षा एक व छह में नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल तक ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चे तथा असेवित बस्तियों, होटल, रेस्तरा, चाय की दुकान स्थल पर कार्य करन वाले श्रमिकों को चिन्हित कर उनके बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। 25 अप्रैल को ऐसे विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी, जहां नामांकन कम हुआ है। 30 अप्रैल को विद्यालय स्तर पर चौपाल आयोजित कर बच्चों के नामांकन पर जोर दिया जाएगा।
- स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया गया है।
- रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें