वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के तरैनी तिराहे के समीप रविवार की रात अनियंत्रित चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार असुरैना गांव के केशव (30) की मौत हो गई। वह हेलमेट पहने थे। असुरैना निवासी केशव व अमित बाइक से नौतनवां असुरैना लौट रहे थे। नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग के तरैनी तिराहे के समीप अनियंत्रित चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए। इससे बाइक चालक केशव की मौत हो गई, जबकि अमित घायल (32) हो गए। उनको सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद