फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन, तैयारियों को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली नवंबर को आएंगी राज्यपाल, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जिले में पहली नवंबर को आएंगी तथा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनके कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 1 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिले में आएंगी। सर्वप्रथम वे जिला जेल का निरीक्षण करेंगी तथा बच्चों के प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर लैब का शुभारंभ व महिला बैरक का निरीक्षण करेंगी। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों के स्टालों व प्रदर्शनी को भी देखेंगी। चिकित्सकों व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गोद लिए गए बच्चों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। भोजन के उपरांत वे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट व स्मार्टफोन वितरित करेंगी। अंत में कलेक्ट्रेट परिसर में ही वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों को आज पूरा करें विभागीय जिम्मेदार
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में अधीनस्थों को निर्देशित किया कि सभी विभागों के जिम्मेदारी तैयारियों को शुक्रवार तक पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि जो विभाग राज्यपाल के कार्यक्रम से सीधे संबंधित हैं उससे जुड़े अधिकारी तैयारियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा शीर्ष अधिकारियों को भी अवगत कराते रहें। एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एडीएम पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें