फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 21.50 करोड़ का प्रस्ताव पारित

Thu, 07 Mar 2024 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत बैठक में आगामी बजट वर्ष 2024-25 के लिए 21 करोड़ 50 लाख 690 की लागत से कई विकास कार्यों के प्रस्तावों को पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख रीता जायसवाल ने कहा कि सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। यह तभी संभव है, जब आप लोग मिलकर कार्य को करें। लक्ष्मीपुर महंथ के बीडीसी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे पहले निंदा प्रस्ताव के माध्यम से अवगत कराया कि जब भी क्षेत्र पंचायत की बैठक होती है तो जिले सहित अन्य अधिकारी बैठक में हिस्सा नहीं लेते हैं। जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन वर्मा, इस्तेखार उर्फ टुनटुन, प्रभुनाथ यादव आदि ने समर्थन किया और कहा कि इस सदन ने जो अधिकारी प्रतिभाग नहीं करते हैं, तो उन पर उच्चाधिकारी से कार्रवाई कराया जाए। खंड विकास अधिकारी अमर नाथ वर्ष 202425 की कार्रवाई को पढ़कर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यो को सुनाया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल , प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, बैजनाथ गुप्ता, प्रधान रबी पांडेय, चतुर्भुजा सिंह, नागेश्वर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें