फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का जनम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की गई
विज्ञापन

महराजगंज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से किसान जवान सम्मान दिवस जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर 71 किसानों व जवानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में किसान जवान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री संजय सिंह सैथवार ने कहा कि देश के अंदर कुछ विपक्षी पार्टियां किसान और जवान को आपस में लड़ाने के लिए षड्यंत्र कर रही हैं। किसानों की मेहनत पर जीवित रहने वाले लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के तहत किसान उत्पादन संघ तैयार किया जाएगा। यह किसानों को ताकत देगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज राय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्र में जबरदस्त परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने वाले परेशान हैं और किसान संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मासूम रजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री दयाशंकर सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज राणा ने भी प्रधान मंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ अपना विचार व्यक्त किया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा शुक्रवार की सुबह अपने नगर स्थित आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा अपने कैंप कार्यालय पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि ने अनुसार भाजपा कार्यालय लक्ष्मीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अशोक जायसवाल, चंद्र प्रकाश मिश्र, सूरज मद्धेशिया, उमेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

101 दीप जलाकर हियुवा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
नौतनवां (महराजगंज )। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में 101 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी, प्रिंस पांडेय, अंशुमान वरुण, राधेश्याम यादव, अर्जुन वरुण, ओमप्रकाश वरुण, संतोष मोदनवाल, सभासद अवधेश चौबे, राजू गुप्ता, राजकुमार नायक, बिरजू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें