फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण ़

विज्ञापन
विज्ञापन
72 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 41,930 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में शुक्रवार को टीकाकरण महा अभियान के तहत 72000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें 41,930 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शुक्रवार सुबह से ही फुहारों के बीच लोग केंद्र पर पहुंचे। मौसम की बेरुखी पर लोगों का उत्साह भारी पड़ा। जिले में सभी केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। इस बीच भीड़ ज्यादा होने से जहां कर्मियों को टीका लगाने में परेशानी हुई। वहीं कुछ लोग बगैर टीका लगवाए ही लौट गए।
महिला अस्पताल पर टीका लगवाने के लिए सुबह 7 बजे से ही लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। नौ बजे तक यहां भी दो कतारों में लोगों की अधिक भीड़ लग गई। उत्साहित लोग बारिश में छाता लेकर केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाए। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी मौलागंज, कुआंचाप, रामनगर, जंगल बड़हरा, लक्ष्मीपुर केंद्र पर शुक्रवार भीड़ लगी रही। खराब मौसम के बाद भी लोग अधिक संख्या में टीका लगवाने पहुंचे। ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर राममिलन निषाद ने बताया कि केन्द्र पर भीड़ ज्यादा इकट्ठा हो गई है। बारिश की वजह से टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मी केंद्र पर देर से पहुंचे। 370 लोगों को टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार सुबह से हो रही बारिश के बीच टीका लगवाने उत्साह के साथ लोग पहुंचे। लक्ष्मीपुर शिवाला, अमवा भैसी, भिटौली, लक्ष्मीपुर खास, गंगराई में टीका लगा। नोडल अधिकारी डॉ. अमित विक्रम सिंह ने भीड़ बढ़ने के वजह से थोड़ी परेशानी हुई।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छाता लेकर लोग कतार में खड़े रहे। डॉ. रामस्वरूप सिंह ने बताया कि चार सौ लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन

एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला
महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी हो रही है। शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। अब तक 12434 के सामने आ चुका है जिसमें 4 केस सक्रिय हैं। 12288 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1153 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इन दिनों कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें