फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस : 237 मामलों में 25 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

महराजगंज/निचलौल। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं का समाधान अधिकारियों ने किया। कुल 237 मामलों में 25 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सदर में 47 मामलों में 8, फरेंदा में 80 मामलों में 8 का निस्तारण हुआ। वहीं नौतनवां में 39 में चार मामले का निस्तारण कर दिया गया।
निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान पर कुल 72 मामले आए जिसमें से महज 5 ही मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 67 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। बोधना निवासी अनिता शर्मा ने पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाया। बलहिखोर निवासी मोहन भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। शिकायतों को सुन जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, डीएफओ पुष्प कुमार के, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता, सीएचसी के डॉ. राजेश द्विवेदी, सीडीपीओ मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील सभागार में जन सुनवाई का आयोजन
नौतनवां। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने जनसुनवाई की। इसमें कुल 39 मामले आए, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामलों के समाधान के लिए टीमें गठित की गईं। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने मामलों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार राम अनुज त्रिपाठी, ईओ वीरेंद्र कुमार राव, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें