फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लुंबिनी में ऑनलाइन टिकट का शुभारंभ

Sat, 23 Mar 2024 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल के लुंबिनी में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था शुरू की गई है। लुंबिनी डेवलपमेंट फंड ने शनिवार से लुंबिनी आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए एक ऑनलाइन टिकट प्रणाली शुरू की ।
विज्ञापन


संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री हित बहादुर तमांग ने शनिवार को लुंबिनी में ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया। ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था लागू होने के बाद पर्यटकों को टिकट खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना नहीं पड़ेगा

मंत्री तमांग ने विश्वास जताया कि ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली के संचालन में पूरी पारदर्शिता होगी। लुंबिनी विकास निधि के उपाध्यक्ष ल्यार्कल लामा, लुंबिनी डेवलपमेंट फंड के कोषाध्यक्ष सिद्धचरण भट्टाराई ने कहा कि लुंबिनी आने वाले पर्यटकों से मायादेवी मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए स्वदेशी नागरिक 20 रुपये, भारतीयों के लिए 40 रुपये नेपाली, सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 300 और अन्य देशों के पर्यटकों के लिए 600 रुपये रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें