एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14,852 हो चुकी है। 14,696 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सक्रिय केस की संख्या 10 है। मरने वालों की संख्या 146 है। 56 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने दी।
4,922 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में सोमवार को 4,922 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्र पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरा टीका समय से लगवाने की अपील की। महिला अस्पताल में लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका लगाया गया। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।