फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 29 Feb 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे के पास बुधवार की देर रात दो हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल महराजगंज व गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना मुजुरी कस्बे के पश्चिम पनियरा कैंपियरगंज मार्ग पर अमहवा पुल के पास की है। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार राहुल निषाद निवासी मेंहदावल की चपेट में आने से सड़क पर टहल रहे 22 वर्षीय निखिल निवासी सतगुरु घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना कुआचांप में स्थित आरा मशीन के पास की है, जहां बाइक से घर आ रहे कुआचांप निवासी नसीब पति-पत्नी को गिरगिटियां निवासी 25 वर्षीय बाइक सवार विनोद ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। विनोद को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं निसार व उसकी पत्नी का गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें