फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ढुलाई व छनाई के 20 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिलेंगे वापस

Thu, 29 Feb 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की फसल की ढुलाई व छनाई के लिए लिया जाना वाला 20 रुपये प्रति क्विंटल का भाड़ा पहली बार किसानों को वापस मिलेगा। गेहूं मूल्य के भुगतान के साथ सरकार किसानों को यह रकम वापस देगी। बटाईदार भी गेहूं बेचने के लिए अपने नाम से पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए जिले में 168 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए किसान से ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा रहे हैं। केंद्रों पर गेहूं बेचने आने वाले किसानों से ट्राॅली से गेहूं उतारने, तौल कराने व छनाई यानी साफ कराने के नाम पर 20 रुपये प्रति क्विंटल लिया जाता है। यह भाड़ा इस बार भी लिया जाएगा, लेकिन गेहूं के भुगतान के साथ भाड़ा जुड़कर किसानों के खातों आ जाएगा। यानी किसानों को 2295 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा। इसमें 2275 रुपये गेहूं की एमएसपी और 20 रुपये किसान द्वारा भुगतान किए भाड़े के होंगे।

बटाईदार के खाते में पहुंचेगा

अबकी बार गेहूं खरीद में बटाईदार को भी रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा की गई है। गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण कराते समय बटाईदार को अपना आधार, बैंक खाता डिटेल, खेत स्वामी का आधार कार्ड, खतौनी और अगर दोनों के बीच बटाई का कोई शपथ पत्र है, तो वह देना होगा। बिक्री व पंजीकरण के समय दोनों के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। साथ ही गेहूं मूल्य का भुगतान बटाईदार के बैंक खाते में ही होगा।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के समय किसानों से लिया जाने वाला 20 रुपये प्रति क्विंटल का भाड़ा सरकार वापस करेगी। किसान को सेंटर पर 20 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा जमा करना होगा और यह गेहूं मूल्य के साथ बैंक खाते में वापस मिलेगा।
विज्ञापन

-विवेक सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें