फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 बोरी यूरिया के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवान शुक्रवार को गश्त कर रहे थे। भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 524 के पास यूरिया खाद, बाइक सहित एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के इंस्पेक्टर खुशी लाल राय ने बताया कि जवान गश्त पर निकले थे। भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 524 भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे।
जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया तो एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नियाज अहमद निवासी हथियहवा थाना नौतनवा बताया। सामानों की तलाशी ली गई तो 10 बोरी यूरिया, एक बाइक बरामद हुई। आरोपी और सामानों को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें