महराजगंज। जिले के आबकारी विभाग को जल्द ही नया भवन बनाने की अनुमति मिल सकती है। विभाग इसके लिए योजना तैयार कराने में जुटा है। पुराने भवन से पानी रिस रहा था। इसके कारण अधिकारी ही नहीं कर्मचारी भी कमरों से बाहर बारिश के वक्त बाहर दिखते थे। अब विभाग ने निर्माण की योजना बनाई है तो कर्मियों को राहत मिली है।
निचलौल रोड पर आबकारी विभाग का भवन पूरी तरह से जीर्ण हो गया है। बारिश के समय इसमें पानी भी रिसता है। बारिश में जिला आबकारी अधिकारी तक को बाहर बैठकर काम निपटाना पड़ता है। इन दिनों स्थिती ऐसी हुई थी की हल्की बारिश में भी परिसर में पानी भर जाता था। सदर इंस्पेक्टर सहित अन्य के लिए कमरे नहीं हैं।
समस्या को देखते हुए विभाग नया भवन बनवाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने में जुटा है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने बताया कि नया आबकारी भवन बनवाने के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य कराए जाएंगे। नये आबकारी भवन में हर अधिकारी व कर्मचारी के बैठने की बेहतर व्यवस्था रहेगी। संवाद