फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज। लोगों की सेहत सुधारने वाले जिला अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट कक्ष के पास बिखरे पड़े कचरे जानलेवा बीमारी को न्योता दे रहे हैं। लेकिन, इसके निस्तारण के लिए गंभीरता नहीं बरती जा रही है। अस्पताल से निकलने वाला कचरा बायो मेडिकल वेस्ट कक्ष के सामने ही फेंक दिया जाता है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य कूड़े या घरों से निकलने वाले कूड़े की तरह एकत्र करने की इसकी व्यवस्था अलग तरह की होती है। कूड़े को अस्पताल या क्लीनिक के अंदर ही तीन तरह से अलग किया जाता है। शरीर के अंग, खून, दूषित रुई व पट्टी को पीले बॉक्स में डाला जाता है। ब्लड बैग, सिरिंज, आइवी सेट, ट्यूब को लाल रंग के बॉक्स में डाला जाता है। कांच की बोतल व स्लाइड के लिए नीले रंग का बॉक्स होता है। जिला अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट को एकत्र करने के लिए तीन कमरे बनाकर कूड़े के प्रकार के हिसाब से उसे अलग कमरे में रखा जा सके। बावजूद जिला अस्पताल से निकलने वाले कूड़े कक्ष के गेट पर ही बिखरे पडे़ हैं। जिला अस्पताल में बायो मेडिकल कक्ष के अलावा नालियों में भी कचरे पड़े हैं।
विज्ञापन

यह हो सकती समस्या
हेपेटाइटिस बी, संक्रमण से फैलने वाली बीमारियां, टिटनेस, कूड़ा खाने से कुत्ते पागल हो सकते हैं जो लोगों के लिए खतरनाक हैं। कूड़े के पानी में या धूप में पड़े रहने से संक्रमण फैलता है। बायो मेडिकल वेस्ट के जलने पर निकलने वाले धुएं से कई बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए अलग कक्ष बना है। उसी में कचरे रखे जाते हैं। अगर कहीं बायो मेडिकल वेस्ट बिखरा पड़ा है, तो उसे बने कक्ष में रखवा दिया जाएगा। अस्पताल परिसर में नालियों की सफाई समय-समय पर कराई जाती है।
-डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें