फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों द्वारा तैयार की गई पौधशाला का होगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह की ओर से तैयार की गई पौधशाला का होगा निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। गन्ना विभाग द्वारा जिले के विभिन्न परिषदों में संचालित होने वाले समूहों द्वारा तैयार किए गए पेड़ी व पौध का जिम्मेदारों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के उपरांत जहां उन्हें आय बढ़ाने के लिए जानकारी दी जाएगी, वहीं किसी प्रकार की कमी मिलने पर उसे सुधारने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग द्वारा जिले भर में चार परिषदों के माध्यम से समूूहों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है। वैैसे तो जिले में 120 समूहों को गठित किए जाने का लक्ष्य है मगर इनमें से गठित हो चुके लगभग एक चौथाई समूहों द्वारा पेड़ी व पौध के प्रबंधन को लेकर प्रयास जारी है। समूहों के जिम्मेदारों ने गन्ना किसानों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पेंड़ी व पौध की नर्सरी को लगाने का कार्य किया है। विभागीय जिम्मेदार बारी-बारी से सभी परिषदों के समूूहों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की हकीकत को देखेंगे तथा उसमें कमी मिलने की दिशा में सुधार के लिए कवायद करेंगे। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद यादव ने बताया कि गन्ना किसानों के हितों के मद्देनजर कार्य किया जा रहा है। पेड़ी व पौध की नर्सरी के तैयार होने से जहां किसानों को सुविधा होगी, वहीं इसे बेचकर समूह के जिम्मेदार भी आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। निरीक्षण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें