मास्क बांटकर कोरोना प्रोटोकाल के पालन की अपील
नौतनवां। कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शनिवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से तहसील में आने वाले फरियादियों में मास्क वितरित कर उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना एवं ओमिक्रॉन से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए तहसील में मौजूद व्यक्तियों में मास्क वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन, परहेज और जागरुकता से ही खुद के साथ पूरे प्रदेश को कोरोनामुक्त किया जा सकता है। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट बड़े स्तर पर अपना पांव पसार चुका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं अन्य कोविड नियमों का पालन करें तो इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान ऋषि कुमार जायसवाल, लल्लन अंसारी, सूर्यनाथ मिश्र, बंटी श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, अनिल यादव, योगेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ, सीताराम श्रीवास्तव, रमेश यादव, नवनीत श्रीवास्तव, सत्यनारायण, मुन्ना तिवारी आदि मौजूद रहे।