फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दिखा उत्साह, 1861 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में दिखा उत्साह, 1861 ने किया आवेदन
विज्ञापन

नगर के एक लॉन में आयोजित हुआ सदर ब्लॉक का शिविर, आवास के आवेदन को लेकर दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के एक लॉन में बृहस्पतिवार को महराजगंज पहल कार्यक्रम के तहत सदर ब्लॉक की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर आमजन में काफी उत्साह दिखा तथा कुल 1861 लोगों ने योजनाओं के लाभ को लेकर आवेदन किया। वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ व विवाह के 410, निराश्रित महिला पेंशन व कन्या सुमंगला योजना के 54, दिव्यांग पेंशन, उपकरण व प्रमाणपत्र से संबंधित 80, पिछड़ा वर्ग विभाग से संबंधित 62, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित 27, आवास के 1093 तथा आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं से संबंधित 135 आवेदन प्राप्त हुए। पात्रता के आधार पर आवेदकों का डाटा बेस तैयार कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि शासन द्वारा आमजन के हितों को लेकर योजना का संचालन किया जा रहा है। आमजन उसका लाभ उठाएं। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास मुख्य विकास अधिकारी के उच्च स्तर के सोच को दर्शाता है। ग्रामीण स्थानीय स्तर पर इसका लाभ उठाकर मुश्किलों से बचने का कार्य करें। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे महिलाओं, गरीबों, युवाओं, दिव्यांगों और अल्पसंख्यकों आदि को योजना के लाभ दिलाना है। जिले भर से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने से विभाग के साथ-साथ आमजन की भी मुश्किलों को कम किया जाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल, रामप्रीत, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार और राजेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------
सीडीओ ने ग्रामीणों से मिलकर जानी समस्याएं
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में आई महिलाओं व अन्य लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया तथा उसके निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
-------------------------
अन्नप्राशन व गोदभराई का भी हुआ कार्यक्रम
पहल शिविर के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विधायक व मुख्य विकास अधिकारी ने आरव, अनामिका व आयुष नामक बच्चे को अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती पुनीता, आशा व शीला को पोषण पोटली देकर गोदभराई की। अधिकारियों ने इसके उपरांत स्टाल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

------------------------
जिलेभर से आए 16 हजार से अधिक आवेदन
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लॉकों में पहल शिविर का अच्छा परिणाम आया है। जिले भर से विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 16 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें