फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति की सफलता पर शहर में निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति की सफलता पर शहर में निकली रैली
विज्ञापन

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के सक्सेना चौक पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बृहस्पतिवार दोपहर मिशन शक्ति अभियान की सफलता के क्रम में एनसीसी व विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं, महिलाओं को पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्हें मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों, विभिन्न अभिलेखों, यातायात नियमों, यूपी-112, वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ट्वीटर सेवा आदि के बारे में विस्तार से समझाया। एसपी ने कहा कि किसी द्वारा अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ या किसी अराजकतत्व द्वारा पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं की सहायता लें। वूमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में बताया गया कि इस सेवा के तहत शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला अधिकारी होती है, इसमें शिकायतकर्ता का नाम ,पता, मोबाइल नंबर आदि किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है। साथ ही आसपास की महिलाओं को भी उक्त जानकारी को साझा करने के लिए प्रेरित भी किया। समापन के दौरान छात्र/छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए तथा उनके द्वारा किए गए संवाद के आधार पर प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

----------------------------
नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन हुआ
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित पंचायत भवन पर सिंदुरिया थाने की तरफ से बृहस्पतिवार को नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। उप निरीक्षक अवधेश यादव ने महिलाओं के अधिकारों, आईपीसी की धाराओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वंदना देवी, राजेश और रघुनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें