फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बस्ती में बड़ा हादसा, आगे चल रहे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; महिला की मौत, कई की हालत नाजुक

Tue, 21 Nov 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

बस्ती फोरलेन के संसारीपुर चौराहे पर मंगलवार को तड़के यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। चार से ज्यादा लोग गम्भीर रूपसे घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। फोरलेन के संसारीपुर चौराहे पर मंगलवार को तड़के यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। चार से ज्यादा लोग गम्भीर रूपसे घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी हर्रेया पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिहार से 100 से अधिक यात्रियों को लेकर डबल डेकर बस आंनद विहार दिल्ली जा रही थी। 

जैसे ही बस मंगलवार को तड़के 3:15 बजे फोरलेन के हर्रेया थाना इलाके के संसारीपुर चौराहे पर पहुंची, तभी बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। घटना में बस का चालक साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


यात्री फंस गए, यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस चालक और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें