फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी युगल, लड़की के घरवालों ने की पीटाई; पंचायत ने कराई शादी

Sun, 07 Jan 2024 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज

सार

यूपी के महराजगंज स्थित श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। रविवार की भोर में युवती के परिजन जाग गए और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसे प्रेमी युवक को रविवार की भोर में परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। शोर-शराबा हुआ तो गांव के दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए। जिम्मेदार लोगों ने इज्जत का हवाला दिया और आपसी सहमति से शादी कर देने की बात कही। घंटो तक चली पंचायत के बाद देर शाम कस्बे में स्थित एक मंदिर पर उनकी शादी करा दी गई।

विज्ञापन

यूपी के महराजगंज स्थित श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। रविवार की भोर में युवती के परिजन जाग गए और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने प्रेमी युवक की पिटाई भी की। 
विज्ञापन

धीरे-धीरे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सजातीय होने के कारण दोनों की शादी कराने का हवाला दिया। पहले तो दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए। पंचायत ने लोक लाज का हवाला दिया तो प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करने को तैयार हो गए। कुछ देर बाद प्रेमी युगल के परिजन भी सहमत हो गए। इसके बाद मंदिर में जाकर शादी करा दी गई। यह शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मामला थाने तक नहीं पहुंचने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें