जानकारी के अनुसार, रविवार को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के नौतनवा-खनुआ मार्ग पर स्थित हरदीडाली चौराहे के पास एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी व खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान नौतनवा और खनुआ की तरफ से आने जाने वाले वाहनों का डिक्की खुलवाकर देखा गया। आईडी कार्ड के अलावा जरूरी कागजात जांच की गई।
एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अलावा नोएडा में ईरानी युवती के हत्यारोपी की तलाश के लिए जांच तेज की गई है। क्षेत्र के सभी पगडंडियों पर विशेष नजर है। वाहनों की सघन के जांच के अलावा आईडी कार्ड देखा जा रहा है। सभी प्रमुख स्थानों पर निगरानी तेज करने के साथ ही रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।