फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध -----

विज्ञापन
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। गनेशपुर में एक कलयुगी बेटे ने पारिवारिक बंटवारे को लेकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी बहादुर साहनी (79) शनिवार को घर पर अकेले थे। जबकि अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। उसी बीच उनका बेटा देवानंद पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। क्रोध के कारण अपना आपा भी खो दिया और पिता बहादुर साहनी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत की सूचना परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय को दी। मृतक के पोते भवनाथ साहनी ने थाने में तहरीर देकर चाचा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें