फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांची गई 294 गभऱवती महिलाओं की सेहत, डॉक्टरों ने बताया स्वस्थ्य रहने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों पर जांची गई 294 गर्भवती महिलाओं की सेहत
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर बंटा फल एवं दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। जिसमें उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टरों ने सलाह दिया। जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 294 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच हुई। जिसमें 27 उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कुल 40 गर्भवती महिलाओं की जांच डॉ. प्रज्ञा, स्टाफ नर्स पुनीता द्वारा की गई। इसमें 5 उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेते रहे। वहीं घुघली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह ने बताया कि कुल 46 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई है। जिसमें उच्च जोखिम प्रसव की कुल 4 गर्भवती महिलाएं शामिल रही। यहां डॉ. अंकिता भाटिया ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी। निचलौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि कुल 70 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। जिसमें 12 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव की शामिल रही। परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौरसिया ने बताया कि कुल 138 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच हुई। जिसमें उच्च जोखिम प्रसव की 6 महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि 102 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें