फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों का फिर से कर लें निरीक्षण : डीएम

Wed, 03 Apr 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बैठक की। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारियों से उनको आवंटित सेक्टर में बने बूथों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बिंदुवार बूथों की भौतिक स्थिति, अनिवार्य न्यूनतम सुविधाओं, बूथ के पूर्व चुनावी इतिहास आदि की जानकारी ली। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पुलिस सेक्टर अधिकारी के साथ पुनः स्थलीय निरीक्षण कर लें और निरीक्षण आख्या से संबंधित एआरओ को अवगत कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एआरओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सेक्टर अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने और उनकी सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह मौजूद रहे।

आईटीएम चेहरी में होगा मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, माइकोआब्जर्वर, मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में होगा। पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण 22 से 27 अप्रैल तक होगा। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 20 से 24 मई तक आयोजित होगा। जबकि माइकोआब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 19 मई और माइकोआब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण 25 मई को होगा। मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 26 मई 2024 और मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 29 मई को होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें