सिसवा बाजार। ग्राम सभा बंदी चौराहे के पास रविवार शाम पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार परिजनों के साथ गोंद में बैठी एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले गई।
लोगों के अनुसार ग्राम सभा बंदी से दो सौ मीटर पूरब की तरफ हरिजन टोला निवासी सोनू की पत्नी नीलम, चार वर्षीय सुकन्या को लेकर अपने देवर गिरजेश के साथ स्कूटी से घुघली के तरफ से आ रहे थे। बंदी चौराहे के पास स्थित नहर के पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से साइड लेते समय स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिसमें सुकन्या अपनी मां नीलम के हाथ से छूटकर ट्रॉली के पहिए के नीच आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार सत्येंद्र कुमार राय ने परिजनों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद