फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला

Sat, 28 Sep 2024 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय सभागार में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 35 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तंबाकू से विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। शिक्षकों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है।
एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में छात्रों के बीच तंबाकू के नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का माध्यम सबसे प्रभावी है और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों में तंबाकू के प्रति नफरत पैदा करें। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, डीपीएम नीरज सिंह, अनमोल यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें