फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 36 गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। बारिश के चलते बृहस्पतिवार की शाम मेदनीपुर के पास तार पर पेड़ गिर गया। इससे 36 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। 48 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मेदनीपुर के पास तार पर पेड़ गिरने से घुघली बुजुर्ग, भुवना, भुवनी, खानपुर, कोटवा, टेढ़ा, बिरैचा, मेदिनीपुर, पकड़ियार बिशुनपुर, कोटिया, खुटामैदान आदि ग्राम सभाओं की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 40 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हो रही है। घुघली उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया की तार पर पेड़ गिरने के कारण यह समस्या है। पेड़ हटवाकर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बारिश के चलते काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


गन्ने और केले की फसल प्रभावित
घुघली। बारिश से गन्ने व केले की फसल चौपट हो गई है। गन्ना किसान शशि रंजन पांडेय, विनय उपाध्याय, अमीन उपाध्याय ने बताया कि बारिश व हवा से गन्ने की खेती को जुड़े नुकसान हो गया। केले की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें