हरपुर की टीम ने परसा खुर्द को हराया
चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत में ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। हरपुर की टीम ने परसा खुर्द को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
चौक और परसा खुर्द के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला गया। निर्धारित 8 ओवर में परसा खुर्द के खिलाड़ियों ने 64 रन बनाया। चौक की टीम लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई और फाइनल मैच से चौक टीम बाहर हो गई। परसा खुर्द और हरपुर टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें परसा खुर्द ने टॉस जीत कर बैटिंग का फैसला लिया और निर्धारित 8 ओवर में 59 रन बनाकर हरपुर को 60 रनों का लक्ष्य दिया। हरपुर के बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 60 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरपुर के रवि और कादिर ने बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में पूरा योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच रवि यादव रहे। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज रामअचल वर्मा, बेस्ट गेंदबाज चौक थाना टीम के अजय यादव और बेस्ट ऑफ अंपायर का पुरस्कार छोटेलाल को दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, राज किशोर जायसवाल, देवेंद्र तिवारी, अरविंद नागवंशी, विकास जायसवाल, आमिर खान आदि मौजूद रहे। संवाद