फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरंदरपुर में अंडरपास की जगह बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
38.37 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा
विज्ञापन

पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के रानीपुर-सूरपार मार्ग पर पुरंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास करीब तीन वर्ष पूर्व अंडरपास बनाया गया था। अंडरपास निर्माण के दौरान ही हल्की बारिश में पानी भर जाता था ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। लेकिन किसी तरह से निर्माण करा दिया गया। सेतु निगम ने अब इसकी सुधि ली है, शासन को प्रस्ताव बना कर भेज दिया। जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर से सूरपार की दुरी लगभग 5 किलोमीटर है यह सड़क दर्जनों गांवो को जोड़ती है, बीच में पुरंदरपुर रेलवे स्टेशन पड़ता है। जहां से हमेशा हजारो लोगों का आना जाना रहता है। रेलवे स्टेशन के बगल उक्त मार्ग पर आने जाने वालों के लिये रेलवे विभाग ने अंडरपास का निर्माण कराया है। अंडरपास के निर्माण के समय ही हल्की बारिश में पानी भर जा रहा था, तभी से ग्रामीण इसका विरोध करना शुरू कर दिया गया था। क्षेत्र के गौतम शर्मा, कृष्ण कुमार चौधरी, बलराम गौड़, रामरतन विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, विपिन चौधरी, देवेश चौधरी,अनिल चौधरी, गंगाराम, विनय कुमार, मोहम्मद बैतुल्लाह अंसारी, मो.इंसान अली, विजय बहादुर चौधरी, हरिकेश आदि ने बताया कि अंडरपास बनने से काफी परेशानी हो रही है। हल्की बारिश में पानी भर जाता है। चार पहिया वाहन नहीं जा पाता है। बड़े वाहन के न आने के कारण व्यवसाय चौपट हो गया है। अगर फ्लाईओवर बन जाता तो काफी सहूलियत मिलता।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक सेतु निगम एके सिंह ने बताया कि रानीपुर-सूरपार मार्ग पर रेलवे स्टेशन पुरंदरपुर के पास कुल 38.37 करोड़ रुपये की लागत से लंबाई 667 मीटर व चौड़ाई 8.5 मीटर का फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा इसका प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया गया है। धन अवमुक्त होते ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की कई वर्षों से मांग थी जिस पर उप मुख्यमंत्री से मिलकर फ्लाईओवर की मांग की गई थी। सेतु निगम से स्टीमेट मांगा गया जिस पर निगम ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। ग्रामीणों की मांग जल्द ही पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें