फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे रिटायर्ड शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना में मौत की जानकारी होते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक मोहन प्रसाद (65) क्षेत्र के रनियापुर किसी काम से गए थे। वापस घर लौट रहे थे कि मनिकौरा पुराने पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सीओ सुनील दत दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें