फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल

Sat, 08 Jun 2024 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर में दो भाइयों में भूमि विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें पिता-पुत्र सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी मिठौरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी दो सगे भाई प्रमोद और प्रदूत में बाईपास में पड़ी भूमि और मुआवजे की रकम को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में प्रमोद, प्रमोद की पत्नी विमला, पुत्री ज्योति, पुत्र आकाश और दूसरे पक्ष से प्रमोद के पिता मुनेशर, भाई प्रदूत (50), भाभी और भाई का लड़का दीपक घायल हो गए। प्रमोद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रमोद की पत्नी विमला ने सिंदुरिया थाने में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई मांग की। थाना प्रभारी सिंदुरिया अजित प्रताप सिंह ने कहा कि भूमि विवाद में हुई मारपीट में प्रदूत, मुनेशर, रीता, दीपक निवासी हरिहरपुर के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें