महिला से चेन, अंगूठी लेकर फरार
परतावल। स्थानीय पोस्टऑफिस से बुधवार को रकम निकालने आई परतावल बाजार निवासी जावित्री देवी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अंगूठी और चेन आदि लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया।
पीड़ित महिला ने बताया कि पोस्टऑफिस में रकम निकालने आई थी, लेकिन रकम नहीं मिला। इसके बाद घर जाने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति रिश्तेदार बताकर बाइक पर बैठा लिया।
कुछ दूर आगे आने पर उसने मुंह पोछने के लिए रुमाल दिया, जैसे ही रुमाल नाक पर लगाया बेहोश हो गई। होश में आने के बाद अंगूठी एवं चेन लेकर वह व्यक्ति जा चुका था। चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।