हेरोइन बरामद, गिरफ्तार आरोपित जेल भेजा गया
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली के पगडंडी से बुधवार सुबह भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार सुबह आठ बजे एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार और चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्रत कुमार सिंह भारत-नेपाल सीमा के पगडंडियों पर संयुक्त गश्त कर रहे थे, इस दौरान एसएसबी रोड के पीछे से एक युवक भारत से नेपाल जाता दिखा, जिसे टीम ने रोक लिया।
जांच के दौरान युवक के पास 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाहआलम निवासी सीमाली पुर कोतवाली सोनौली बताया। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को चालान कर दिया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।