फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चुनाव: पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश की अनुमति

Sat, 19 Nov 2022 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। खासकर जो नेपाल में अपने कारोबार करते हैं। किसी कार्य से नेपाल जाना चाहते थे। नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के दो नंबर गली के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर रहे कुछ अराजक तत्वों पर लठिया चटकाईं तो भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
नेपाल में चुनाव को लेकर ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा 20 नवंबर तक सील। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में प्रतिनिधि एवं राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल का बॉर्डर सील हो गया है। चुनाव को लेकर नेपाल के अधिकारी सीमा का दौरा कर निगरानी कर रहे हैं। नेपाल में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, नेपाल में फंसे सैकड़ों भारतीय नागरिकों, ट्रक एवं छोटे वाहनों को नेपाल पुलिस ने भारत जाने की अनुमति दी। इसी तरह भारत में फंसे एवं दूर दराज से नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंचे नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने पहचान पत्र देखने के बाद नेपाल जाने की इजाजत दी।

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सरहद पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नेपाल से आने वाले लोगों को सीमा पर जांच के बाद भारत में प्रवेश दिया गया। नेपाल जाने वाले यात्रियों का शसस्त्र पुलिस गहनता से जांच के बाद नेपाल में प्रवेश दिया। नेपाल में प्रतिनिधि एवं राज्यसभा चुनाव के मतदान को लेकर सोनौली बॉर्डर तीन दिनों तक सील किए जाने से भारतीय पर्यटकों समेत दोनों देशों के आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूर्ण रूप से ठप है।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र की सभी प्रमुख एवं पगडंडियों को सील किया गया है। चुनाव को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक पहले हो चुकी है। रविवार रात नौ बजे मतदान के बाद सीमा खोल दी जाएगी। इमरजेंसी मेडिकल, एंबुलेंस, पेट्रोलियम, गैस और फल सब्जी समेत आवश्यक सामान के वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर रोक नहीं है। - गगन श्रेष्ठ, एसपी, शसस्त्र पुलिस नेपाल

मतदान के दौरान भारत से नेपाल में प्रवेश पर रोक है। इलाज कराने जा रहे हों या फिर नेपाली मतदाता। एंबुलेंस की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। मतदान के बाद सीमा पर आवागमन सामान्य हो जाएगा। नेपाल से आने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। जांच के बाद भारतीय नागरिकों को प्रवेश दिया जा रहा है। - ललित मोहन डोभाल, एसएसबी सहायक कमांडेंट
 

विज्ञापन

अवैध रास्तों से जा रहे लोगों भगाया

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। खासकर जो नेपाल में अपने कारोबार करते हैं। किसी कार्य से नेपाल जाना चाहते थे। नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के दो नंबर गली के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर रहे कुछ अराजक तत्वों पर लठिया चटकाईं तो भाग खड़े हुए।

बार्डर खुलने की प्रतीक्षा में पर्यटक
 बॉर्डर बृहस्पतिवार की रात से ही नेपाली प्रशासन ने सील कर दिया है जिसके कारण भारत से अपने साधन से नेपाल पर्यटन के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। सभी बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा में हैं, साथ ही पशुपतिनाथ जाने के लिए सोनौली बॉर्डर पहुंचे सैकड़ों पर्यटक नौतनवां स्थित मां बनेलिया मंदिर सहित आसपास के लॉज-गेस्ट हाउस का सहारा लिए हैं। बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट ललित मोहन डोभाल ने बताया कि रविवार रात से आवागमन सामान्य हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें