फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक से भिड़ी मैजिक गाड़ी, दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल

Thu, 17 Nov 2022 04:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

 फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर अमहवा गांव के निकट बुधवार तड़के चार बजे एक मैजिक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मैजिक में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी फरेंदा की तरफ से सवारियों को लेकर महराजगंज आ रही थी। इसी तरफ से ट्रक जा रहा था। अमहवा गांव के सामने मैजिक अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। भीषण हादसे में मैजिक चालक देवेश (35) कुमार निवासी करौता की मौके पर मौत हो गई। जबकि अजय (35) निवासी शास्त्री नगर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मैजिक का अगला हिस्सा ट्रक में फंस जाने से चालक के शव को कटर मशीन से काटकर निकाला गया। मैजिक में सवार रामेश्वर (55) निवासी करौता, शराफत अली (28) निवासी पिपरा काजी, रहीस खान (29) निवासी पिपरा रसूलपुर, अब्दुल रहीम (45) निवासी गैसड़ी, शिव मणि त्रिपाठी (23) निवासी घौलीकला, भूपत (50) निवासी करौता, सत्येंद्र (24) निवासी बहरामपुर, अब्दुल (41) एवं मोहम्मद रफीक (18) निवासी बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद की। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि घायलों में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

विज्ञापन

पिता अस्पताल में भर्ती, बेटे का उठा जनाजा
 चौक बाजार थाना क्षेत्र के करौता गांव के रहने वाले देवेश चौधरी की दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर हर कोई फफक पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, पिता अस्पताल में भर्ती हैं, इधर बेटे का जनजा उठा। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। अमहवा गांव के पास बुधवार को हुई दुर्घटना से करौता गांव के देवेश के घर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

देवेश अपने बीमार पिता रामेश्वर को लखनऊ इलाज कराने ले गए थे। उनको हृदय रोग है। वहां से इलाज कराने के बाद ट्रेन से फरेंदा स्टेशन उतरकर पिता पुत्र दोनों मैजिक में सवार होकर अपने घर के लिए निकले। रास्ते में हुई दुर्घटना में पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। एक तो पहले से पिता का इलाज हो रहा था, फिर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के सदमे को बेटा देवेश बर्दाश्त नहीं कर सका। पिता पुत्र दोनों जिंदगी मौत से जूझ रहे थे। पिता को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, उधर बेटे की मौत हो गई। देवेश की मौत की सूचना उसके पिता को नहीं दी गई है।

हृदय रोगी होने के कारण इसकी जानकारी उनको लोगों ने नहीं दी। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोकर रख दिया है। हर कोई परिजनों का ढांढस बधाने में जुटा है। देवेश दो भाइयों में बड़ा था। वह निचलौल स्थित एक प्राइवेट महाविद्यालय में पढ़ाता था। पत्नी रुक्मिणी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की दो बेटियां तथा एक बेटा है। बड़ी बेटी अपर्णा (8) है। अदिति (6) तथा छोटा बेटा ऋषभ चार साल का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें