फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर गर्जे डिप्लोमा एसोसिएशन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शनिवार अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन की ओर से लंबित मांग को लेकर कई बार शासन को पत्र भेजा गया। लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं जिससे संगठन में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिला मंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि संगठन की ओर से फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप अन्य समकक्षीय व तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारकों की तरह ग्रेड पे रुपये 4600 का वेतनमान दिया जाए। विशेषज्ञ कार्य अधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए। चिकित्सकों के अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता दी जाए। 20 सूत्री मांग शासन स्तर पर लंबित है। बार-बार ज्ञापन के बाद भी शासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक काला फीता बांधकर अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए विरोध किया जाएगा। इसके बाद सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार होगा। इसके बाद भी सरकार द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 17 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इतना ही नहीं, 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें