फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को भगाने के आरोप में युवक की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को भगाने के आरोप में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता को भगाने के आरोप में मायका पक्ष के लोगों ने शौच करने गए गांव के ही युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित युवती को दीपावली को ससुराल से अगवा किए जाने का आरोप है। आरोप मायका पक्ष के कुछ लोगों पर है। शुक्रवार की सुबह छह बजे विवाहिता के मायके में वहीं का सुरेंद्र उर्फ मटेलू (24) गांव के बाहर शौच के लिए गया था। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने युवती को भगाने का आरोप लगाते हुए युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन युवक को सीएचसी बनकटी ले गए। स्थानीय पुलिस सुरेंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी थी कि सूचना मिली कि पिटाई से घायल सुरेंद्र की मौत हो गई है। इसके बाद गांव के लोग उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। गांव का माहौल गर्म होता देख पुलिस भी सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे के साथ सर्किल के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराने में जुट गई। शुक्रवार की देर शाम एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
सुरेंद्र के खिलाफ भी दर्ज है मुकदमा
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव (मायका) पक्ष के कुछ युवकों पर विवाहिता को भगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने विवाहिता के ससुर की तहरीर पर तीन युवकों संदीप, विजय व सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव में दहशत बना हुआ है
युवक की हत्या के बाद गांव की स्थिति अत्यंत तनाव पूर्ण बनी हुई है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने घर में दुबके हुए हैं।
दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
युवक की पीट पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया तथा सात अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तारी की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने की।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ
फरेंदा। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब तीन बजे शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर कर दिया। मृतक के पिता ने अंतिम संस्कार किया। मौके पर एसडीएम दिनेश मिश्रा, सीओ सुनील दत्त दूबे, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी, सत्येंद्र राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें