फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव

Sun, 16 Jun 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज-गोरखपुर रेलमार्ग के रेलवे ट्रैक पर रविवार की दोपहर 22 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल का निवासी था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास पटखौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे एक युवक का शव दिखा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आईडी कार्ड के आधार पर युवक की पहचान महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावाल के वार्ड नंबर तीन गौतमबुद्ध नगर निवासी 22 वर्षीय संतोष राय पुत्र बृजराज राय के रूप में की।
पिता बृजराज राय ने बताया कि घर से वह 11 बजे कपड़ा खरीदने की बात कहकर निकला था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर संतोष राय नामक एक युवक का शव मिला है, जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


दो भाइयों में छोटा था संतोष राय
संतोष राय दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई संदीप की शादी दो माह पूर्व हुई है। संतोष हैदराबाद में पेंटिंग का काम करता था। तीन माह पूर्व घर आया था। पिता एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। संतोष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह कप्तानगंज क्यों आया और वहां से गोरखपुर क्या करने जा रहा था? इसको लेकर परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें