फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का जल्द निर्माण पूरा करें

Sun, 16 Jun 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के जंगल में बन रहे लेपर्ड (तेंदुआ) रेस्क्यू सेंटर का वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने कहा की तेंदुए को बेहतर ढंग से रखने और उन्हें उचित इलाज मुहैया कराने को लेकर वन रेंज के जंगल में करीब 22 हजार स्क्वायर मीटर में 4.99 करोड़ रुपये की लागत से लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का निर्माण हो रहा। लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का निर्माण चार वर्षों में चार चरणों के तहत होना है। पहले चरण का लगभग 10 फीसदी अधूरे कार्य पूरा करने के लिए जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के जंगल पड़ोसी देश नेपाल के अंतरराष्ट्रीय चितवन नेशनल पार्क और बिहार के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटा है। यह प्रभाग वन संपदा व वन्यजीव दोनों ही रूप से काफी विकसित है। शासन की तरफ से प्रदेश में बढ़ते मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए सेंचुरी वन क्षेत्र के मधवलिया वन रेंज में रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें