फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी में डूबे युवक का उतराया मिला शव

Mon, 16 Sep 2024 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर टोला करीमदारपुर के निकट स्थित रोहिन नदी में रविवार को एक युवक डूब गया था। एसएसबी की टीम ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार दोपहर एक बजे घटनास्थल से 500 मीटर दूर रघुनाथपुर टोला कुड़ियहवां के पास नदी में उतराया उसका शव मिला।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम को ग्राम पंचायत रानीपुर निवासी परशुराम (45) रोहिन नदी में मछली आखेट करने गया था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह तक घर नहीं लौटने पर काफी तलाश हुई। एसएसबी की टीम लापता युवक को रोहिन नदी में रविवार को घंटों तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को भी टीम ने घंटों त्रिमुहानी पुल तक सर्च अभियान चलाया।
दोपहर बाद एक बजे सूचना मिला कि रघुनाथपुर टोला कुड़ियहवा के पास किसी व्यक्ति का शव उतराया हुआ है। सूचना पाकर मौके पर एसएसबी की टीम पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला,, जिसकी पहचान ग्राम पंचायत रानीपुर निवासी परशुराम के रूप में हुई। घटनास्थल से पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें