फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Thu, 11 Apr 2019 12:38 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल (महराजगंज)। पंचदेउरी गांव निवासी एक युवक की मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। युवक का शव श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मुरारी चौराहे से पांच सौ मीटर आगे नहर पुलिया के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद नाराज ग्रामीणों ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए शाम करीब 6.15 बजे शव परतवाल चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया जबकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी।
विज्ञापन

 
  प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर व सीओ सदर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। ग्रामीणों को उग्र होते देख पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। काफी देर बाद अधिकारियों ने जब हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर रात करीब 8.22 बजे जाम समाप्त हुआ। क्षेत्र के पंचदेउरी गांव निवासी रामसकल (35) मुरारी चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। मंगलवार की रात दुकान बंद करके स्कूटी से घर के लिए निकले। वह हेलमेट नहीं पहने थे। मुरारी चौराहे से आगे नहर पुलिया के पास वह मरणासन्न हालत में मिले। स्कूटी उनके ऊपर गिरी हुई थी। राहगीरों ने इसकी जानकारी दी तो घरवाले मौके पर पहुंचकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परतावल चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। मृतक के पिता चतुरी ने आरोप लगाया कि पुलिस जान बुझाकर इस मामले को दबाने में जुट गई। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद पुलिस जब परेशान हो गई तो हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद ग्रामीण नहीं माने। बाद में मृतक की पत्नी बिंदू देवी ने सीओ को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने जब तहरीर ले लिया तो लोगों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ। हालांकि इसके बाद भी वह जाम में डटे रहे। पुलिस उन्हें समझाती रही। परेशान होकर पुलिस ने चौराहे की लाइट को रात करीब 7.30 बजे बंद करा दिया और मृतक के माता-पिता को थाने लेकर चले गए। इसके बाद श्यामदेउरवा विधायक ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण उनसे भी हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते रहे।  इस बीच पुलिस कर्मियों से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर हत्या कर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि समझाने पर काफी देर बाद लोग माने। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें