फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां विधायक सहित चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजर भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला कराने का आरोप
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। मानपुर इलाके में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर भूमाफिया ने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। पिटाई कर दस्तावेज फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बिसवां के भाजपा विधायक पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस व प्रशासनिक अफसर मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

राजस्व निरीक्षक राम लखन यादव ने एसडीएम बिसवां को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह उनके आदेश से क्षेत्र के शिवथाना गांव में बंजर भूमि की पैमाइश करने गया था। साथ में लेखपाल ममता भारती, दीपक मिश्रा, रुचि मौर्या आदि भी थीं। बताया कि गांव की इस बंजर में दर्ज भूमि पर भूमाफिया अनिल तिवारी ने गेहूं, चना आदि की अवैध रूप से फसल बो रखी है।
विज्ञापन


जब इन लोगों ने पैमाइश का काम शुरू किया तो बिसवां से भाजपा विधायक महेंद्र यादव, उनके साथ भूमाफिया अनिल तिवारी, नागेंद्र यादव, मार्कंडेय यादव आ धमके। आरोप है कि विधायक के इशारे पर इन लोगों ने उसको लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। दस्तावेज फाड़ दिया।

जान से मारने की धमकी दी। साथी लेखपालों ने बचाने की कोशिश की तो महिला लेखपालों के साथ भी अभद्रता की गई। इस मसले पर करीब 50 लेखपाल लामबंद हुए हैं। एसडीएम ने मानपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उधर, बिसवां विधायक महेंद्र यादव ने घटना से इंकार किया है। कहा कि इस तरह की घटना को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। एसओ विवेक कुमार मौर्य का कहना है कि बिसवां विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा व धमकी आदि के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें